Search

 
 
 

धनबाद : तोपचांची में आजसू ने मनाई निर्मल महतो की पुण्यतिथि

 
Topchanchi : तोपचांची में आजसू ने गुरुवार को निर्मल महतो का 37वां शहादत दिवस मनाया. तोपचांची-गोमो मार्ग पर स्थित महतो मार्केट में आयोजित समारोह में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट मौन रख कर उन्हें नमन किया. सदानंद महतो ने कहा कि निर्मल महतो आजसू पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष थे. झारखंड आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी. उन्होंने युवाओं को सक्रिय राजनीति से जोड़ने का प्रयास किया. झारखंड को शोषण मुक्त बनाने का सपना निर्मल महतो ने देखा था. उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. मौके पर रमेश जायसवाल, सोमर डोम, मनोज गोप, गिरधारी महतो, ओमप्रकाश महतो, रामचन्द्र ठाकुर, लखन महतो, धीरेन्द्र राम आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : ”झारखंड">https://lagatar.in/jairams-party-will-be-known-as-jharkhand-democratic-revolutionary-front-got-recognition-from-election-commission/">”झारखंड

लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा” के नाम से जानी जायेगी जयराम की पार्टी, चुनाव आयोग से मिली मान्यता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही