Dhanbad : आजसू नेता हीरालाल महतो की गिरफ्तारी व बरवअड्डा थाना द्वारा एकपक्षीय कार्रवाई के विरोध में भेलाटांड़ की केरिया महताइन रणधीर वर्मा चौक पर पिछले 2 दिनों से अनिश्चित कालीन धरना में बैठी हैं. मामला जमीन विवाद से जुड़ा है. भेलाटांड़ की इस महिला ने आजसू नेता हीरालाल पर जबरन 5 कट्ठा जमीन हड़पने व परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट, छेड़छाड़ तथा अपनी बेटी के हाथ तोड़ देने की शिकायत बरवाअड्डा थाना में दर्ज कराई थी. पुलिस ने आजसू नेता हीरालाल को गिरफ्तार भी किया. लेकिन राजनीतिक दबाव में छोड़ना पड़ा. बरवाअड्डा थाना की एकपक्षीय कार्रवाई से खिन्न होकर वह अब अपनी बेटी व अन्य सदस्यों के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं. इधर जमीन विवाद को ले दूसरा पक्ष भी दो दिनों से धरना पर बैठा है. उन्होंने विरोधी पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि केरिया महताइन ने गलत तरीके से जमीन के पेपर बनवाए व अपना दावा ठोंक रही है. दूसरे पक्ष ने कहा कि निष्पक्ष जांच तथा न्याय की मांग को लेकर तमाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया. जब तक दूध का दूध और पानी का पानी न हो जाए तब तक हमारा आंदोलन चलता रहेगा. [wpse_comments_template]
धनबाद: आजसू नेता पर जमीन हड़पने का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
Last Updated: May 02, 2023 12:00 AM (IST)