Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कुलपति की शिकायत लेकर झरिया विधायक के पास पहुंची आजसू

Advertisement
Advertisement

ज्ञापन सौंप कर लगाए कई आरोप, विश्वविद्यालय घेराव की दी चेतावनी

 Dhanbad : बीबीएमकेयू के कुलपति प्रो शुकदेव भोई के खिलाफ अभियान को जारी रखते रखते हुए आजसू छात्र संगठन ने 30 जून को झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कुलपति पर मनमानी का आरोप लगाया गया है. इसके अलावा आजसू कार्यकर्ताओं ने. छात्रों से वोकेशनल कोर्स के नाम पर वसूली व घोटाले का भी आरोप लगाया. आजसू प्रतिनिधिमंडल ने अंगीभूत महाविद्यालयों से पीजी की पढ़ाई बंद करने, जूलॉजी एवं बॉटनी विभाग का विलय, विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों के शुल्क में वृद्धि, क्षेत्रीय भाषा में स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू करने की बजाय उड़िया भाषा के शिक्षक की बहाली जैसी कुलपति की मनमानी का भी जिक्र किया है. छात्र संगठन के नेता विशाल महतो ने बताया कि सभी विधायकों को ज्ञापन देकर उनका समर्थन प्राप्त करने के बाद  विश्विद्यालय का घेराव किया जाएगा. उसके बाद भी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो राजभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे. प्रतिनिधिमंडल में विकास कुमार, दिवाकर महतो, छात्र नेता दिनेश दास, विक्की कुमार, अमित महतो, विवेक महतो, सचिन दास, रोहित महतो, आकाश दास आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही