Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जन समस्या को लेकर सांसद चंद्रप्रकाश से मिले आजसू प्रतिनिधि

Gomoh :  तोपचाची प्रखंड की जन समस्याओं को लेकर आजसू के प्रतिनिधिमंडल ने 2 जून को गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे पार्टी के तोपचांची प्रखंड सचिव रामचंद्र ठाकुर ने सांसद को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया. गोमो में व्याप्त बिजली संकट को दूर करने व चेता पंचायत में बर्षों से जर्जर पड़े बिजली के 11 हज़ार वोल्ट के हाइटेंशन तार को बदलने की मांग की. इस पर चंद्रप्रकाश चौधरी ने विद्युत प्रमंडल चास के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर 11 हजार वोल्ट का जर्जर तार अविलंब बदलने का निर्देश दिया. प्रतिनिधिमंडल में आजसू छात्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार महतो सहित अन्य लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही