Search

 
 
 

धनबाद : आजसू ने नगर निगम की व्यवस्था में सुधार के लिए दिया धरना

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad)  नगर निगम से जुड़ी 15 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार 25 जुलाई को शहर के रणधीर वर्मा चौक पर आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया. पार्टी के जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि हम  कहने के लिये सिर्फ शहरी हैं. नगर निगम गठन के बाद से ही कोलियरी क्षेत्र के लोगों को सुविधा नहीं मिल रही है. नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है. जनता को मूल-भूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है. सड़क, नाली व आवास निर्माण के नाम पर लूट मची हुई है. निगम प्रशासन अविलंब अंकुश लगाने का काम करे. उन्होंने सभी वार्डो में नाली की सफाई कराने, कोलियरी क्षेत्र के लोगों के पुनर्वास व मुआवजा का प्रबंध करने, अधूरी पड़ी पाइप लाइन का काम जल्द पूरा करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, करकेंद में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा बहाल करने, सभी वार्डो में स्ट्रीट लाइट, में पार्क, लाइब्रेरी और जिम की व्यवस्था करने, निगम की गड़बड़ियों की उच्च स्तरीय जांच कराने सहित 15 सूत्री मांग पत्र नगर आयुक्त को सौपा. ज्ञात हो कि शहरी क्षेत्र में आजसू का जनाधार नहीं है, लेकिन नगर निगम चुनाव की सुगबुगाहट के बाद पार्टी के नेता सक्रिय नजर आ रहे है. जनता के मुद्दे को लेकर निगम को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी इस बार चुनाव में अपना उम्मीदवार भी उतारने जा रही है. धरना प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पासवान, छोटू सिंह, विशाल महतो, पप्पू सिंह, दिलीप सिंह, संतोष पासवान, हलधर महतो आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें: फिल्म">https://lagatar.in/film-actor-aditya-pancholi-told-dhanbad-a-better-city-promised-to-come-again/">फिल्म

अभिनेता आदित्य पंचोली ने धनबाद को बताया बेहतर शहर, किया फिर आने का वादा [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही