Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कुलपति की मनमानी के खिलाफ आजसू छात्र ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद (Dhanbad) के नए भवन में गलत तरीके से कैंटीन आवंटन, गेस्ट शिक्षकों की बहाली सहित अन्य मामलों को लेकर आजसू छात्र ने 25 फरवरी को कुलपति प्रो. शुकदेव भोई के खिलाफ रणधीर वर्मा चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया. जिसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर कर विवि प्रशासन के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया. हस्ताक्षर अभियान का नेतृत्व आजसू के बीबीएमकेयू प्रभारी हीरालाल महतो व विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व सचिव विशाल महतो ने किया. उन्होंने कहा कुलपति की मानसिकता छात्रों की मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने के विपरीत चोरी व घूसखोरी में लगी है. चुनिंदा होटल मालिकों को कैंटीन आवंटित कर विवि परिसर में अतिक्रमण करवाया है. कुलपति प्रो. शुकदेव भोई के कार्यकाल के दौरान सेमिनार पर 35 लाख रुपए खर्च की फिजूलखर्ची हुई. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में प्रत्येक छात्र से वोकेशनल पेपर की परीक्षा के लिए 350 रुपया लेना भी गलत है. विनोबा भावे विश्वविद्यालय में ऐसी कोई फीस नहीं ली गयी है. उन्होंने 28 फरवरी को विश्वविद्यालय मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी. हस्ताक्षर अभियान में विकास कुमार, सचिन दास, विक्की कुमार, आकाश मोदक, रोहित कुमार, सोनू कुमार, राजेश महतो, विवेक महतो, दिनेश दास आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-shopkeepers-protest-against-railways-removal-of-encroachment-campaign/">धनबाद:

रेलवे के अतिक्रमण हटाओ अभियान का  दुकानदारों ने किया विरोध  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही