Dhanbad : आजसू विश्वविद्यालय छात्र संगठन के अध्यक्ष विशाल महतो ने बोकारो विधायक विरंचि नारायण बीबीएमकेयू के कुलपति की शिकायत की है. उन्होंने 29 जून गुरुवार को कुलपति की मनमानी और छात्र विरोधी कार्यों की शिकायत करते हुए विधायक को 7 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा. उन्हें विश्वविद्यालय की वर्तमान परिस्थितियों से भी अवगत कराया. विधायक ने विधानसभा में आवाज उठाने तथा राज्यपाल से मिलकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. बोकारो के आजसू जिला अध्यक्ष तापेश मेहता ने कहा कि कुलपति की तनाशाहसी चरम पर है. बोकारो के एकमात्र कॉलेज में जहां पीजी की पढ़ाई होती थी, उसे भी बंद कर दिया गया. छात्र इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य के सभी विधायको को ज्ञापन सौंपा जा रहा है. इसके बाद आजसू जन समर्थन की बदौलत विश्वविद्यालय काघेराव करेगा. उसके बाद राज्यभवन में भी धरना- प्रदर्शन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय वोकेशनल कोर्स के नाम पर वसूली व घोटाले करना, अंगीभूत महाविद्यालयों में पीजी की पढ़ाई बंद करना, जूलॉजी एवं बॉटनी विभाग का विलय करना, विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों के शुल्कों में वृद्धि, क्षेत्रीय भाषा की स्नातकोत्तर की पढ़ाई चालू करने की बजाय उड़िया भाषा का शिक्षक बहाल करना जैसे मुद्दे हैं, जिलका विरोध किया जा रहा है. इस मौके पर नावाडीह के उप मुखिया विकास कुमार, गोड़ाबाली के पंचायत समिति विराट गोस्वामी, वार्ड सदस्य मुन्ना ओझा, अमित महतो, अखिलेश पांडेय, चंदन गोस्वामी, विवेक महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : आजसू छात्र नेता ने बोकारो के विधायक से की कुलपति की शिकायत
Last Updated: Jun 29, 2023 12:00 AM (IST)