Search

 
 
 

धनबाद: आजसू छात्र संघ ने की लॉ कॉलेज के प्राचार्य और अयोग्य शिक्षकों को हटाने की मांग

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) लॉ कॉलेज में स्थायी प्राचार्य और अयोग्य शिक्षकों को हटाने की मांग को लेकर बुधवार 20 जुलाई को आजसू छात्र संघ ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के पॉलिटेक्निक परिसर कार्यालय में प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व लॉ कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष फूलचंद महतो (बबलू) ने किया. छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज में कई ऐसे शिक्षक हैं, जो न्यूनतम अर्हता भी पूरी नहीं करते हैं. छात्र नेता विशाल ने बताया कि प्रदर्शन भ्रष्टाचार, अनैतिक कार्य, मनमानी एवं प्राचार्य की तानाशाही के विरोध में है. उन्होंने प्राचार्य और शिक्षकों को अविलंब हटाने व स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति की मांग की. बीबीएमकेयू प्रभारी हीरालाल महतो ने कहा कि यदि शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच होग़ी तो प्राचार्य को जेल जाने की नौबत आ सकती है. इस मुद्दे को लेकर राज्यपाल से भी मिलेंगे और स्थानीय विधायकों के माध्यम से विधानसभा में उठाएंगे. प्रदर्शन में प्रमोद महतो, दिनेश दास, नीलेश ओझा, विकास कुमार, विक्की कुमार, अभिषेक, करण अभिषेक, अनुराग वर्मा, कुणाल राज, शुभम, मनोज, आदित्य, राज, राहुल, मधुसूदन, प्रकाश, नीरज आदि छात्र-छात्राएं शामिल हुए. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-disturbances-started-from-national-grid-dvc-did-load-shedding/">धनबाद:

नेशनल ग्रिड से शुरू हुई गड़बड़ी, डीवीसी ने की लोड शेडिंग [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही