Search

 
 
 

धनबाद : सुदेश महतो से मिला आजसू छात्र संघ, 7 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा

 
बीबीएमएकेयू के कुलपति पर छात्र विरोधी कार्य करने का आरोप Dhanbad : बीबीएमकेयू आजसू छात्र संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने 9 जुलाई को आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो से बोकारो में मुलाकात की और बीबीएमकेयू कुलपति पर छात्र विरोधी कार्य करने समेत सात सूत्री मांगों का एक ज्ञापन उन्हें सौंपा. नेतृत्व बीबीएमकेयू आजसू छात्र संघ के अध्यक्ष विशाल महतो ने किया. मांगों में वोकेशनल कोर्स के नाम पर छात्रों से फीस वसूली रोके जाने, जूलॉजी व बॉटनी विभाग का विलय, विभिन्न तरह के प्रमाण पत्रों के शुल्क में वृद्धि रोकने, क्षेत्रीय भाषा में एमए की पढ़ाई चालू करने के बजाए उड़िया भाषा में शिक्षक बहाल करने समेत अन्य शामिल हैं. ज्ञापन में कहा गया है कि मांगें नहीं माने पर आजसू छात्र संघ आम जनता के सहयोग से आंदोलन छेड़ेगा. मौके पर तापेश मेहता, विकास कुमार, विराट गोस्वामी, पप्पू कुमार, सूरज महतो, अमन महतो, मुन्ना ओझा शामिल थे. यह भी पढ़ें: धनबाद : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-giridihs-young-man-who-came-to-katras-for-coal-mining-died-wife-said-murdered/">धनबाद

: कोयला खनन को कतरास आए गिरिडीह के युवक की मौत, पत्नी बोली- हत्या हुई है [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही