Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : आजसू छात्र संघ ने बीबीएमकेयू में सीयूईटी का किया विरोध

Dhanbad : आजसू छात्र संघ की बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय इकाई ने कॉमन यूनिवर्सिटी एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीयूईटी) का विरोध किया है. छात्र नेताओं ने इस मुद्दे पर 27 अप्रैल को कुलपति प्रो. शुकदेव भोई से मिलकर राज्यपाल सह कुलाधिपति के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा कि सीयूईटी के आवेदन का 1500 रुपए का शुल्क छात्रों के लिए आर्थिक बोझ की तरह है. झारखंड पिछड़ा राज्य है यहां के विद्यार्थी अब तक 1300 से 1400 रुपए में स्नातक में नामांकन करा लेते थे. ऐसे में केवल एंट्रेंस टेस्ट के लिए 1500 रुपया चुकाने में विद्यार्थियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि सीयूईटी में कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी जिसमें झारखंड एकेडमिक काउंसिल बोर्ड के अनुभवहीन विद्यार्थी सीबीएसई ओर आईसीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों से पिछड़ जाएंगे. फेल होने की स्थिति में उनका पैसा भी डूब जाएगा. उन्होंने फिलहाल यह व्यवस्था झारखंड राज्य में लागू नहीं करने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में छात्र नेता विकास कुमार, दिनेश दास, विवेक महतो और सचिन दास उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-mp-and-mla-laid-the-foundation-stone-of-old-market-road/">धनबाद:

 पुराना बाजार सड़क का सांसद व विधायक ने किया शिलान्यास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही