Search

 
 
 

धनबाद : आजसू छात्रसंघ ने गोमिया विधायक को सौंपा ज्ञापन

 

बीबीएमकेयू कुलपति पर छात्र विरोधी कार्य करने का लगाया आरोप

Dhanbad : बीबीएमकेयू आजसू छात्रसंघ के अध्यक्ष विशाल महतो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने 7 जुलाई शुक्रवार को बीबीएमकेयू कुलपति पर छात्र विरोधी कार्य करने का आरोप लगाया. प्रतिनिधिमंडल ने सात सूत्री मांगों को लेकर गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में वोकेशनल कोर्स के नाम पर छात्रों से फीस वसूली रोके जाने, जूलॉजी व बॉटनी विभाग का विलय, विभिन्न तरह के प्रमाण पत्रों के शुल्क में वृद्धि रोकने, क्षेत्रीय भाषा में एमए की पढ़ाई चालू करने, उड़िया भाषा में शिक्षक की बहाली अविलंब करने समेत अन्य मांगें शामिल हैं. ज्ञापन सौंपने वालों में तापेश मेहता, विकास कुमार, पंचायत समिति सदस्य विराट गोस्वामी, पप्पू कुमार, सूरज महतो, अमन महतो, मुन्ना ओझा समेत अन्य शामिल थे. विधायक ने छात्र नेताओं को आश्वासन दिया कि राज्यपाल से मिलकर समस्याओं का समाधान किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही