Search

 
 
 

धनबाद : आजसू छात्र संघ ने किया प्रभारी कुलपति का स्वागत

 
Dhanbad : बीबीएमकेयू के प्रभारी कुलपति डॉ. पवन कुमार पोद्दार का आजसू छात्र संघ के नेताओं व सदस्यों ने शुक्रवार को जोरदार स्वागत किया. संघ के कोयलांचल प्रभारी हीरालाल महतो, अध्यक्ष विशाल महतो के नेतृत्व में छात्र प्रतिनिधियों ने डॉ. पोद्दार से मिलकर उन्हें  बधाई दी. दोनों छात्र नेताओं ने कहा कि आजसू छात्र संघ के लंबे संघर्ष के बाद विश्वविद्यालय को भ्रष्टाचारी कुलपति से मुक्ति मिली है. उन्होंने प्रभारी कुलपति से बिना टेंडर के कैंटीन आवंटन, मैन पावर सप्लाई जैसे निर्णयों को रद्द करने की मांग की. इसके साथ अंगीभूत कॉलेजों में इंटर व पीजी की पढ़ाई शुरू करने की मांग की. इस अवसर पर विकास कुमार, विवेक महतो, विक्की कुमार, भोला पासवान, जैनुल अंसारी, उत्पल मंडल, शेखर महतो, अंशु पासवान, इंटरमीडिएट शिक्षक राकेश ठाकुर, त्रिपुरारी सिंह, अजय पांडेय, डीके झा आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-children-played-garba-in-schools/">धनबाद

: स्कूलों में बच्चों ने खेला गरबा 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही