Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीबीएमकेयू कुलपति की मनमानी के खिलाफ आंदोलन करेगा आजसू छात्र संघ

Dhanbad : आजसू छात्र संघ की बैठक 9 जून को संगठन के विश्वविद्यालय प्रभारी हीरालाल महतो की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में हुई. बैठक में बीबीएमकेयू के कुलपति की मनमानी व दमनकारी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का निर्णय लिया गया. हीरालाल महतो ने कहा कि विवि प्रशासन ने डिप्लोमा कोर्स के लिए प्रति छात्र 350 रुपये वसूले. लेकिन शिक्षक की नियुक्ति नहीं की. पढ़ाई नहीं होने की वजह से एनईपी यूजी सेमेस्टर 1 के 18 हज़ार विद्यार्थी फेल हो गए. उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गरीब छात्रों का शोषण करने का आरोप लगाया. छात्र नेताओं ने बताया कि 17 जून को संगठन सुप्रीमो सुदेश महतो धनबाद पहुंचेंगे. उनके स्वागत कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र संगठन से जुड़ेंगे. बैठक में विश्वविद्यालय अध्यक्ष विशाल महतो, दिनेश दास, विकास कुमार, करण कुमार, अनुराग वर्मा, स्वाति कुमारी, विवेक महतो, प्रेम पांडेय, गौतम महतो, निलेश ओझा, बिट्टू, महतो, कीर्ति गोप, बबलू, विक्की कुमार, अभिषेक प्रसाद, सचिन दास, मंटू ठाकुर, संजय दास के साथ दर्जनों छात्र नेता उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/500-buses-will-start-in-the-first-phase-of-chief-minister-gram-gaadi-yojana-in-dhanbad-district/">धनबाद

जिले में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के पहले चरण में शुरू होंगी 500 बसें [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही