Search

 
 
 

धनबाद : आजसू ने निरसा विधायक को सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा

 
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के कुलपति की मनमानी व तानाशाही के खिलाफ सात सूत्री मांगों को लेकर आजसू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष विशाल महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा. श्री महतो ने बताया कि सभी विधायकों को ज्ञापन देने के बाद आजसू जन समर्थन प्राप्त करके विश्वविद्यालय का घेराव करेगा. इसके बाद राजभवन में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. छात्रों से वोकेशनल कोर्स के नाम पर वसूली कर घोटाला करना,  अंगीभूत महाविद्यालयों से पीजी की पढ़ाई बंद करना, जूलॉजी एवं बॉटनी विभाग का विलय करना,  विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों के शुल्कों में वृद्धि करना, क्षेत्रीय भाषा की स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू करने के बजाय उड़िया भाषा का शिक्षक बहाल करना आदि में सुधार की मांग आजसू द्वारा की गई है. प्रतिनिधिमंडल में विकास कुमार, दिवाकर महतो, छात्र नेता दिनेश दास, विक्की कुमार, अमित महतो, विवेक महतो, सचिन दास, रोहित महतो, आकाश दास आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cisf-raid-in-loyabad-10-tonnes-of-illegal-coal-seized/">धनबाद

: लोयाबाद में सीआईएसएफ का छापा, 10 टन अवैध कोयला जब्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही