Search

 
 
 

धनबादः कुड़मी समाज के रेल टेका आंदोलन को आजसू का समर्थन

धनबाद जिला आजसू अध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि कुड़मी समाज लंबे समय से अपनी मूल पहचान और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है.एसटी सूची में शामिल न होने से उनके सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास के अधिकारों का हनन हो रहा है.
 

Dhanbad : झारखंड में कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति (ST) की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है. इसी सिलसिले में 20 सितंबर को झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बड़े पैमाने पर रेल टेका-डहर छेका आंदोलन किया जाएगा. इस आंदोलन को आजसू पार्टी ने पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है. यह जानकारी धनबाद जिला आजसू अध्यक्ष मंटू महतो ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर दी. उन्होंने कहा कि कुड़मी समाज लंबे समय से अपनी मूल पहचान और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है.एसटी सूची में शामिल न होने से उनके सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास के अधिकारों का हनन हो रहा है.


उन्होंने कहा कि इस आंदोलन के माध्यम से समाज अपनी ताकत और एकजुटता का परिचय देगा. उन्होंने कहा कि कुड़मी समाज की प्रमुख मांग अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाया जाए ताकि वे भी संविधान प्रदत्त समान अवसर और सुविधाओं का लाभ उठा सकें. इसके लिए समाज लगातार बैठकें और जन-जागरण अभियान चला रहा है. मंटू महतो ने यह भी कहा कि पार्टी पूरी मजबूती से आंदोलन के साथ खड़ी है. यह केवल कुड़मी समाज का सवाल नहीं है, बल्कि न्याय और समान अधिकार का प्रश्न है. 20 सितंबर का आंदोलन ऐतिहासिक होगा. हम सभी इसमें एकजुट होकर भाग ले रहे हैं.

 

गौरतलब है कि रेल टेका-डहर छेका आंदोलन के तहत कुड़मी समाज ने रेल परिचालन रोकने और सड़कों पर उतरकर अपनी मांगों को बुलंद करने की योजना बनाई है. प्रशासन के लिए यह एक बड़ी चुनौती होगी क्योंकि तीन राज्यों में एक साथ इसका असर देखने को मिलेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही