Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बिनोद धाम जाने के क्रम में सिंदरी में रुके आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो

Advertisement
Advertisement
पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, कार्यकर्ताओं में मची होड़
Sindri : बिनोद बिहारी महतो की 100वीं जयंती पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो चंदनकियारी सिंदरी होते हुए बलियापुर बिनोद धाम पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सिंदरी के आजसू कार्यालय में रुककर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. हालांकि उन्होंने पत्रकारों से कोई बातचीत नहीं की. इससे पहले आजसू कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मंटू महतो के नेतृत्व में सिंदरी थाना के समीप गोशाला सिंदरी मुख्य मार्ग को गाड़ियों के काफिले से जाम रखा. सुदेश महतो से मिलने के लिए कार्यकर्ताओं में मैं आगे, तू पीछे की होड़ लगी रही. इस मौके पर जिलाध्यक्ष मंटू महतो, केन्द्रीय सदस्य कुल्लू चौधरी, महानगर अध्यक्ष पप्पू सिंह, उपाध्यक्ष पवन शर्मा, धनबाद नगर अध्यक्ष जीतू पासवान, नगर अध्यक्ष राजेश चौधरी, प्रदीप शर्मा, नगर प्रवक्ता सुमित पाण्डेय, सपन हलधर, जगन्नाथ धीवर, दिलीप सिंह, रतिलाल महतो, बिल्डर्स एशोसिएशन अध्यक्ष दिनेश सिंह, पप्पू सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-three-day-mahabhandara-organized-in-chirkunda-on-ganesh-puja/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : गणेश पूजा पर चिरकुंडा में तीन दिवसीय महाभंडारा का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही