Search

 
 
 

धनबाद : हेमंत सरकार के खिलाफ आजसू ने तोपचांची में निकाली पदयात्रा

 
Topchanchi : राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ आजसू पार्टी ने सोमवार को तोपचांची में पदयात्रा निकाली. पदयात्रा का नेतृत्व आजसू के धनबाद जिला अध्यक्ष हलधर महतो कर रहे थे. पदयात्रा तोपचांची शिव मंदिर से शुरू होकर तोपचांची व दुमदुमी पंचायत के विभिन्न गांवों व टोलों में गई. हलधर महतो ने कहा कि हेमंत सरकार ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन अभी तक पूरा नहीं किया है. सदानंद महतो ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि तोपचांची प्रखंड व अंचल कार्यालय में लूट मची है. स्वास्थ्य व्यवस्था भी पूरी तरह चौपट है. पदयात्रा में आजसू पाटी के रमेश मुनि, प्रमोद महतो, रामचंद्र ठाकुर, रमेश जायसवाल, धीरेंद्र राम, प्रेमचंद महतो, कमल डे, शंकर साव, मधुसूदन महतो, त्रिवेणी महतो, देवनारायण महतो, अमर भारती, सरयू प्रसाद महतो, बिंदेश्वरी महतो, विनोद महतो आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : मुआवजा">https://lagatar.in/sanjay-was-murdered-in-ramgarh-over-compensation-amount-five-criminals-arrested/">मुआवजा

राशि को लेकर हुई थी रामगढ़ में संजय की हत्या, पांच अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही