Search

 
 
 

धनबाद : तेतुलमारी थानेदार के खिलाफ आजसू का हल्ला बोल

 

पार्टी नेताओं ने सुदेश महतो से मिल की थानेदार की शिकायत

Tetulmari : तेतुलमारी थानेदार लव कुमार चौधरी के खिलाफ आजसू कार्यकर्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है. कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने व उन्हें प्रताड़ित करने के मामले में पार्टी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो से रांची में मिला. नेताओं ने सुदेश को ज्ञापन सौंपकर थानेदार के खिलाफ कार्रवाई करवाने की मांग की. कहा कि थाना प्रभारी ने साजिश के तहत चंदौर बस्ती के कार्यकर्ताओं को झूठे केस में फंसाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. इस पर सुदेश कुमार महतो ने बोकारो डीआईजी को दूरभाष पर तेतुलमारी थानेदार के कार्यशैली से अवगत कराते हुए कार्रवाई करने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय समिति के सदस्य प्रमोद चौरसिया, सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो, वीरेन्द्र सिंह शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही