Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : AK- 47 धारी खालिस्तानी आतंकियों से अकेले भिड़ गये थे तेज़ तरार एसपी रणधीर वर्मा, लोगों ने दी श्रद्धाजंलि

Advertisement
Advertisement
DHANBAD : `खूबी इतनी कि दिल में घर कर जाएंगे, भुलाना आसान नहीं, ऐसा कुछ कर जाएंगे`-ये पंक्तियां धनबाद के जांबाज पुलिस अधीक्षक शहीद रणधीर वर्मा के संदर्भ में बेहद प्रासंगिक है. धनबाद के बैंक ऑफ़ इंडिया की हीरापुर शाखा में पंजाब के भगोड़े आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो जाने के 31 वर्षों बाद भी वह धनबाद कोयलांचल की जनता के दिलो-दिमाग में छाये हुए हैं. जिसका कारण उनके विशाल हृदय, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रमाण है. वरना हृदयहीन सरकारी तंत्र में धनबाद के इतिहास का यह स्वर्णिम अध्याय कब का नष्ट हो चुका होता. इसे भी पढ़ें - अगर">https://lagatar.in/if-you-are-not-feeling-hungry-then-be-careful-you-can-get-infected-with-omicron/">अगर

आपको नहीं लग रही भूख , तो हो जाएं सावधान, ओमिक्रॉन से हो सकते हैं संक्रमित!

31वें शहादत दिवस पर धनबादवासियों ने सलामी दी 

मरणोपरांत अशोक चक्र विजेता रणधीर प्रसाद वर्मा के 31वें शहादत दिवस पर सोमवार को धनबादवासियों ने सलामी दिया. इस मौके पर धनबाद उपायुक्त संदीप कुमार,एसएसपी संजीव कुमार, पूर्व मंत्री रीता वर्मा विधायक राज सिन्हा सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें -सरायकेला">https://lagatar.in/list-of-people-who-died-of-corona-in-seraikela-released-dependents-will-get-compensation-of-50-50-thousand-rupees/">सरायकेला

में कोरोना से मरने वाले लोगों की सूची जारी, आश्रितों को मिलेगा 50-50 हजार रुपये मुआवजा  

शहीद की पत्नी ने प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया 

रणधीर वर्मा चौक पर जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिला पुलिस बल ने सशस्त्र सलामी दी. रणधीर वर्मा चौक स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर शहीद की पत्नी व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर रीता वर्मा भी मौजूद रही. सलामी देने के बाद उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. इसे भी पढ़ें -हेहल">https://lagatar.in/the-genie-of-the-barge-land-in-hehal-zone-came-out-again-the-hearing-was-completed-in-the-commissioners-court-the-decision-was-safe/">हेहल

अंचल स्थित बजरा जमीन का जिन्न फिर से आया बाहर, कमिश्नर कोर्ट में सुनवाई पूरी,फैसला सुरक्षित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही