Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एके राय ने राजनीति मे नैतिकता और सिद्धांतों के मापदंड स्थापित किये : आगम राम

Advertisement
Advertisement
चौथी पुण्यतिथि पर मासस ने किया कॉमरेड एके राय को याद
Nirsa : निरसा मासस कार्यालय में शुक्रवार 21 जुलाई को मासस के संस्थापक और धनबाद के पूर्व सांसद कॉमरेड एके राय की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एके राय की प्रतिमा पर माल्यार्पम कर श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम की अध्यक्षता टूटून मुखर्जी और संचालन मुमताज अंसारी ने किया. समारोह को संबोधित करते हुए मासस के वरिष्ठ नेता आगम राम ने कहा कि एके राय ने मार्क्सवादी समन्वय समिति की स्थापना मार्क्सवाद की पाठशाला के रूप में किया था. उनका कहना था कि व्यवस्था परिवर्तन के बिना सत्ता परिवर्तन से कुछ नहीं होगा. झारखंड गठन के पूर्व ही उन्होंने कहा था कि झारखंड बनने के बाद सत्ता अगर उत्पादक मेहनतकश वर्ग के हाथ में अगर नहीं आती है तो झारखंड झगड़ा खंड में बदल जाएगा. जो आज सही साबित हो रहा है. उन्होंने राजनीतिक मे नैतिकता और सिद्धांत के ऊंचे मापदंड स्थापित किये. कार्यक्रम में निरसा प्रखंड अध्यक्ष टूटन मुखर्जी, मासस युवा नेता प्रभु सिंह, मुमताज अंसारी, लखन सिंह, कृष्णा रजक, भक्ति पोदो मोदी, मनोज सिंह, कीनू महतो, दीपक कुमार यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-agm-celebrated-sons-birthday-by-doing-cow-service/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : गोसेवा कर एजीएम ने मनाया बेटे का जन्मदिन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही