Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एके राय ने मजदूरों के प्रति अपने कर्तव्य से कभी समझौता नहीं किया- अरूप चटर्जी

मुगमा व कलियासोल में श्रद्धा के साथ मनाया गया मासस संस्थापक का जन्मदिन

Nirsa : धनबाद के पूर्व सांसद और मासस के संस्थापक एके राय का 88वां जन्मदिन 15 जून को श्रद्धा के साथ मनाया गया. इस मौके पर मुगमा व कलियासोल क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. मुगमा मोड़ स्थित मासस कार्यालय में अयोजित समारोह में पूर्व विधायक अरूप चटर्जी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में स्वर्गीय एके राय की तस्वीर पर फूल-माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. अरुप चटर्जी ने कहा कि राय साहब मजदूरों के मसीहा थे. उन्होंने मजदूरों के प्रति अपने कर्तव्य व दायित्व के साथ कभी समझौता नहीं किया. उनके हक के लिए अंतिम समय तक लड़ते रहे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से राय साहब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया. मौके पर मासस के एग्यारकुंड प्रखंड अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य बादल चंद्र बाउरी, रामजी यादव, मुखिया मनोज रावत समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. वहीं, कलियासोल प्रखंड के सूर्यडीह आश्रम में आयोजित समारोह में मार्क्सवादी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय एके राय को जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दी. समारोह में बासुदेव डे, गणेश बाउरी, सुरेश दास, अमित मंडल, नयन सूत्रधार, अदमोली अंसारी, पंचानन, साधन मंडल, आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-summer-vacation-extended-in-schools-classes-up-to-8th-closed-till-17th/">

धनबाद : स्कूलों में बढ़ी गर्मी की छुट्टी, 8वीं तक की कक्षाएं 17 तक बंद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही