Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : संघर्ष दिवस के रूप में मनाई एके राय की जयंती

Sindri :  बंद पड़े पीडीआइएल के मुख्य द्वार के समीप एके राय चौक पर गुरुवार 15 जून को मासस की सिंदरी इकाई ने एके राय की जयंती संघर्ष दिवस के रूप में मनाई.  उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर मासस नेताओं ने ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, राय साहब आपका नाम रहेगा’ के नारे लगाए। मासस नेता अंबुज मंडल ने कहा कि एके राय ने अपना जीवन शोषित, पीड़ित, आदिवासियों व मजदूरों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। वरिष्ठ नेता सुरेश प्रसाद ने कहा कि राय साहब ने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए संघर्ष का रास्ता चुना. उन्होंने हमेशा कहा कि वामपंथी ताकत ही दक्षिणपंथी ताकत को हरा सकता है. मौके पर महालाल हांसदा, सहदेव सिंह, विरंची महतो, नयन दत्ता, गौतम प्रसाद, नुनूलाल टुडू, विकास कुमार ठाकुर, विमल रवानी, दीपक बनर्जी, रोहित महतो, दीपू होरो, अमर सिंह, दशरथ ठाकुर आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-groups-of-coal-thieves-fight-in-dhansar/">धनबाद

: धनसार में कोयला चोरों के दो गुटों में मारपीट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही