Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  ए के राय का शोषण मुक्त झारखंड का सपना अब भी अधूराः हलधर महतो

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) Sindri :  सिंदरी (Sindri)  मासस संस्थापक एवं पूर्व सांसद कामरेड ए के राय की जयंती पर बुधवार 15 जून को मासस केंद्रीय कार्यालय टेंपल रोड, पुराना बाजार धनबाद में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. शुरुआत कामरेड ए के राय की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई. गोष्ठी में मुख्य अतिथि मासस के केंद्रीय महासचिव हलधर महतो ने कहा कि देश एवं झारखंड एक संक्रमण काल से गुजर रहा है. कॉरपोरेट कंपनियां झारखंड की संपदा को लूटने के लिए अपना पांव फैला रही हैं, जो एक नई गुलामी की आहट है. इस गुलामी से मुक्ति के लिए कामरेड ए के राय के विचार एवं उनके बताए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि मासस का विचार एवं संघर्ष हमेशा जन मुखी एवं समाज मुखी रहा है. जरूरत है कामरेड ए के राय का अधूरा सपना शोषण मुक्त झारखंड निर्माण के संकल्प को दोहराने की. विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सचिव हरि प्रसाद पप्पू ने कहा कि कामरेड ए के राय ने मार्क्सवाद का भारतीयकरण कर दुनिया के सामने एक मिसाल कायम की जो सफल रही. उनकी कथनी एवं करनी में कोई फर्क नहीं था. मजदूर-किसानों को तमाम प्रकार के शोषण, अत्याचार एवं अन्याय के खिलाफ उन्होंने लड़ना सिखाया. जरूरत है उनके त्याग एवं संघर्षों से प्रेरणा लेकर समाज के शोषित, दलित, उपेक्षित एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए नए जन संघर्ष की. विचार गोष्ठी की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सुभाष चटर्जी ने की एवं संचालन जिला सचिव दिलीप कुमार महतो ने किया.

सामाजिक क्रांति की चिनगारी थे एके राय : बबलू महतो

[caption id="attachment_332893" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/sind-a-k-300x160.jpeg"

alt="" width="300" height="160" /> सिंदरी में ए के राय की जयंती मनाते मासस के सदस्य[/caption] Sindri : मार्क्सवादी समन्वय समिति सिंदरी द्वारा बुधवार 15 जून को पीडीआईएल मुख्य द्वार के समीप चौक पर एके राय की जयंती मनाई गई. उनके चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए. मासस के युवा नेता बबलू महतो ने कहा कि कामरेड ए के राय का पदार्पण उस समय हुआ. जब धनबाद रंगदारों और शोषण कर्ताओं के आगोश में समाया हुआ था. इसके खिलाफ और शोषण मुक्त समाज निर्माण के लिए कॉमरेड एके राय ने संघर्ष का शंखनाद किया. इसलिए उन्हें सामाजिक क्रान्ति की चिनगारी कहा जाता है. वह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं. श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में सीपीआईएम के वरिष्ठ जिला कमेटी सदस्य कॉमरेड काली सेनगुप्ता, मसास के नगर सचिव राजीव मुखर्जी, सुरेश प्रसाद, सहदेव सिंह, सिंदरी बलियापुर लोकल कमेटी सचिव कॉ विकास कुमार ठाकुर, सिंदरी शाखा सचिव गौतम प्रसाद, सुबल चंद्र दास, स्वामीनाथ पांडे, सीपीएमएल के नगर सचिव कृष्णा प्रसाद महतो, सागर मंडल, परसबनिया पंचायत समिति के सदस्य रोहित महतो, शकुंतला, बबलू महतो, दशरथ ठाकुर, मंगल महतो, काजल महतो, वीर सिंह मुंडा, राजू बाउरी आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-comrade-ak-rai-was-the-epitome-of-service-and-dedication-arup-chatterjee/">धनबाद:

सेवा और समर्पण की प्रतिमूर्ति थे कामरेड ए के राय : अरूप चटर्जी [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही