Search

 
 
 

धनबाद : सादगी से मनायी गयी एके राय की चौथी पुण्यतिथि

 
कॉ.एके राय ने लाचार, गरीब, असहायों को समर्पित कर दिया पूरा जीवन
Maithon : दहीबाड़ी के मासस सह बीसीकेयू कार्यालय में शुक्रवार 21 जुलाई को एके राय की चौथी पुण्यतिथि सादगी के साथ मनायी गयी. मासस कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर मजदूर व शोषित वर्ग के लिए उनके संघर्षों को याद किया. बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के क्षेत्रीय सचिव बबलू दास ने कहा कि एके राय तीन बार विधायक और एक बार सांसद रहे, लेकिन उन्होंने कभी भी सरकारी सुख-सुविधा का उपभोग नहीं किया. उन्होंने अपने पूरे जीवन को लाचार, गरीब, असहाय, मेहनतकश लोगों को समर्पित कर दिया. उन्होंने सरकार से मिलने वाले सारे सुख-सुविधा को त्याग कर अपने जीवन भर की जमा पूंजी को भी प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कर दिया. मौके पर मासस व बीसीकेयू के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-ak-rai-established-the-standards-of-ethics-and-principles-in-politics-agam-ram/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : एके राय ने राजनीति मे नैतिकता और सिद्धांतों के मापदंड स्थापित किये : आगम राम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही