Search

 
 
 

धनबाद : बैडमिंटन के अंडर 15 गर्ल्स में आकांक्षा व मेन्स ओपन में राहुल बने विजेता

 
Maithon : डीवीसी श्रम कल्याण केन्द्र में आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन रविवार की रात हुआ. बैडमिंटन क्लब मैथन की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट में अंडर 15 गर्ल्स चैम्पियनशिप का खिताब धनबाद की आंकाक्षा ने जीता. अंडर 15 ब्वॉयज में देवघर के अभिषेक कुमार, मेन्स ओपन में जमशेदपुर के राहुल और मेन्स डबल का खिताब अभिषेक व राहुल ने अपने नाम किया. अंडर 15 गर्ल्स के फाइनल मैच में धनबाद की आंकाक्षा ने अंजली सिन्हा को हराया, जबकि अंडर 15 ब्वॉयज में देवघर के अभिषेक कुमार ने मिहिजाम के अनीश चक्रवर्ती को हराया. वहीं मेन्स ओपन के फाइनल मैच में जमशेदपुर के राहुल ने जमशेदपुर के ही अभिषेक कुमार को हराया, जबकि मेन्स डबल में मैथन के अमन व जॉन्टी की जोड़ी को हराकर राहुल व अभिषेक की जोड़ी ने खिताब पर कब्जा जमाया. टूर्नामेंट में झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया. समापन समारोह में एमपीएल के एचआर हेड सुप्रतीक मुखर्जी व ऑपरेशन हेड प्रवीण राउत ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. सुप्रतीक मुखर्जी ने कहा कि खेल व्यक्ति की क्षमता का विकास होता है. इससे मानसिक थकावट भी दूर होती है. खेल हमें किसी भी कठिन काम को करने के लिए सक्षम बनाता है. यही वजह है कि सरकार ने आधुनिक शिक्षा प्रणाली में खेल को भी शामिल किया है. मौके पर आलोक भट्टाचार्य, अयान घोष, दीप्तो चटर्जी, अमन, जॉन्टी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-date-of-enrollment-in-ignou-extended-till-20th-march/">साहिबगंज

: इग्नू में नामांकन की तिथि 20 मार्च तक बढ़ी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही