Search

 
 
 

धनबाद : एग्यारकुंड पहुंचा अक्षत कलश, आरएसएस ने निकाली भव्य शोभायात्रा

 
Maithon : श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से पूजित अक्षत कलश एग्यारकुंड पहुंचा. शनिवार को यहां पानी टंकी स्थित दुर्गा मंदिर में अक्षत कलश की पूजा-अर्चना की गई. इसके बाद मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा गलफरबाड़ी मोड़, कालीमंडा होते हुए मैथन मोड़ स्थित देवी मंदिर पहुंची. फिर राशन गोदाम होते हुए वापस दुर्गा मंदिर पहुंची. शोभायात्रा में राम-सीता-लक्ष्मण की झांकी के साथ सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल थे. वातावरण जय श्रीराम के नारे से गूंजित था. रविवार को पूजित अक्षत का घर-घर वितरण किया जाएगा. शोभायात्रा में आरएसएस के ग्रामीण जिला कार्यावाह प्रेम कुमार, प्रकाश ओझा, गोविंद प्रसाद, विक्की साव, बबलू श्रीवास्तव, रीतेश विश्वकर्मा आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-raid-in-govindpur-one-thousand-tonnes-of-illegal-coal-seized/">धनबाद

: गोविंदपुर में पुलिस का छापा, एक हजार टन अवैध कोयला जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही