Search

 
 
 

धनबाद : हैंडराइटिंग कम्पटीशन के नेशनल मेगा फाइनल में अक्षत राज को देश मे तीसरा स्थान

 
झारखंड में रहे अव्वल, बेंगलुरु के डॉ.बीआर अम्बेडकर भावना ऑडिटोरियम में दिया जाएगा मेडल
Rajganj : डोमनपुर के भाजपा नेता नीलकंठ रवानी के भतीजे व सहायक पुलिस निरीक्षक दिनेश रवानी के पुत्र अक्षत राज ने हैंडराइटिंग कम्पटीशन के नेशनल मेगा फाइनल में उम्दा प्रदर्शन कर देश मे तीसरा स्थान व झारखंड मे अव्वल स्थान हासिल किया है. राष्ट्रीय स्तर पर अक्षत की इस सफलता पर परिजन काफी ख़ुश हैं. अब इन्हें बेंगलुरु के डॉ.भीमराव अम्बेडकर भावना ऑडिटोरियम मे आयोजित समारोह में मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा. प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल अव्वल रहा. वर्ष 2022-23 के लिए सम्पन्न प्रतियोगिता में अक्षत राज की इस कामयाबी की सूचना मिलते ही जिले भर के लोगो ने बधाई व शुभकामना संदेश भेजा है. भाजपा नेता व विधायक राज सिन्हा, भाजपा ग्रामीण के जिला अध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा सहित दर्जनों लोगो ने अक्षत राज को बधाई देकर सनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-teachers-and-children-recited-poetry-on-hindi-day-in-sanskar-gyanpeeth/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : संस्कार ज्ञानपीठ में हिंदी दिवस पर शिक्षक व बच्चों ने किया कविता पाठ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही