Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सेंट ज़ेवियर्स स्कूल में खिलाई गई एल्बेंडाजॉल की गोली

Advertisement
Advertisement

कृमि से बचाव के उपायों से भी कराया गया परिचित

Dhanbad : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत 25 सितंबर सोमवार को सेंट ज़ेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को कृमि नाशक गोली (एल्बेंडाजॉल) खिलाई गई. इसके पूर्व शिक्षकों ने सभी बच्चों को इस अभियान का उद्देश्य एवं एल्बेंडाजॉल के लाभ बताए. कृमि से बचाव के उपायों से भी परिचित कराया गया. बता दें कि भारत सरकार एक वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों और किशोर-किशोरियों को कृमि से बचाने के लिए यह अभियान चला रही है. इसी के अंतर्गत 12वीं तक के बच्चों को यह दवा खिलाई जा रही है. अभियान को सफल बनाने में विद्यालय के उप-प्राचार्य कृष्णा विश्वास, को-ओर्डिनेटर झुंपा सिंह, चांदनी त्रिगुणायत, विनय श्रीवास्तव समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही