Search

 
 
 

धनबाद: शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत के अली मुहल्ला व संजय नगर का होगा विकास

 

मुखिया पति के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण विकास मंत्री को ज्ञापन सौंपा

Maithan : एग्यारकुंड प्रखंड क्षेत्र के शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत के अली मुहल्ला व संजय नगर के सर्वांगीण विकास का रास्ता साफ हो गया है. इस पंचायत को अन्य पंचायतों की तुलना में विकास के लिये कम राशि आवंटित की जा रही है, जिसे ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने पंचायती राज सचिव को पत्र भेजकर अविलंब कार्रवाई का निर्देश भी दिया है. 24 अगस्त गुरुवार की देर शाम मुखिया मलका मेहर निगार के पति मो मुस्तकीम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रांची स्थित आवास पर मंत्री आलमगीर आलम से मिला. ज्ञापन में कहा है कि शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत अधिक आबादी वाली व पिछड़ी है. बावजूद विकास के लिए अपेक्षाकृत कम राशि दी जा रही है. समुचित राशि नहीं मिलने के कारण पंचायत का सर्वांगीण विकास नहीं हो पा रहा है. अली मुहल्ला एवं संजय नगर के लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं, जिससे ग्रामीणों का आक्रोश मुखिया के प्रति बढ़ता जा रहा है. प्रतिनिधिमंडल में मो मसूद आलम, मो शाबीर खान, मो शमशाद आलम, मो. इम्तियाज हुसैन, अबू नसे उर्फ राजू व रेहान अहमद शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही