Search

 
 
 

धनबाद: अलकड़ीहा पुलिस ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा, चालक गिरफ्तार

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) झरिया के अलकडीहा ओपी क्षेत्र की सुरूंगा बस्ती के समीप ओपी प्रभारी महेंद्र कुमार ने मंगलवार 23 अगस्त को अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया. पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई से अवैध बालू तस्करों में हड़कंप मच गया. पुलिस ट्रैक्टर मालिक और चालक पर मामला दर्ज करेगी. एनजीटी की रोक के बावजूद तस्कर नदी से बालू उठाव कर बेच रहे हैं. सुदामडीह थाना और भौरा ओपी क्षेत्र के दामोदर नदी से बालू उठाव कर रहे हैं. अलकडीहा में ट्रैक्टर से बालू सुरूंगा बस्ती की ओर जा रहा था. तभी अलकड़ीहा पुलिस की नजर पड़ी. ट्रैक्टर पकड़े जाने के बाद कुछ बालू माफिया को थाना के समीप मंडराते भी देखा गया. अकलडीहा थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने कहा कि ट्रैक्टर मालिक और चालक पर मामला दर्ज किया जा रहा है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-high-court-stayed-the-hearing-in-the-lower-court-of-neeraj-singh-murder-case/">धनबाद

: नीरज सिंह हत्याकांड की निचली अदालत में सुनवाई पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही