Search

 
 
 

धनबाद : हेमंत सरकार के सारे दावे खोखले- राज सिन्हा

 
Dhanbad : भाजपा बरटांड़ मंडल की बैठक रविवार को धनबाद हाउसिंग कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में मंडल अध्यक्ष किशोर मंडल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में राज्य की हेमंत सरकार के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मुख्यमंत्री सचिवालय घेराव कार्यक्रम की सफलता को लेकर चर्चा हुई. वहीं, भूली में मंडल अध्यक्ष सूरज पासवान व सदर मंडल में अध्यक्ष राजाराम दत्ता की अध्यक्षता में भी अलग-अलग बैठकें हुईं. तीनों बैठकों में धनबाद के विधायक राज सिन्हा शरीक हुए. रांची की रैली में रिकॉर्ड संख्या में कार्यकर्ताओं को ले जाने की रणनीति बनाई.  राज सिन्हा ने कहा कि हेमंत सरकार के सभी वायदे खोखले साबित हुए हैं. यहां के युवा खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं. जेएमएम कांग्रेस सरकार के कमीशन नेक्सस ने झारखंड को लूट और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया. विकास के नाम पर तिजोरियां भरी जा रही हैं. गरीब जनता विकास के लिए तरस रही है. झारखंड के युवा अब इस भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ गोलबंद हो चुके हैं. 23 अगस्त को धनबाद से हजारों की संख्या में युवा मुख्यमंत्री सचिवालय घेराव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रांची जाएंगे. मौके पर प्रभारी अरुण राय, मनोज रिंकू, रितेश बहादुर सिंह, विकास कंधवे, रणविजय सिंह, शंभु सिंह, मनोज यादव आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-wives-kept-pleading-husbands-absconding-to-saudi/">धनबाद

: बीवियां लगाती रहीं गुहार, शौहर सउदी फरार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही