Search

 
 
 

धनबाद : पीके रॉय कॉलेज में 27 अगस्त को सभी कक्षाएं स्थगित

 
Dhanbad : बीबीएमकेयू, धनबाद में इन दिनों यूजी सेमेस्टर सिक्स की परीक्षाएं चल रही हैं. 27 अगस्त को हिस्ट्री, फिजिक्स, केमिस्ट्री सहित अन्य कई विषयों की परीक्षाएं होनी हैं. इसे देखते हुए पीके राय मेमोरियल कॉलेज व उसी परिसर में चल रहे विश्वविद्यालय के विभागों की कक्षाएं शनिवार को स्थगित कर दी गईं हैं. प्राचार्य डॉ. बीके सिन्हा ने सभी पीजी डिपार्टमेंट के एचओडी और फैकेल्टी मेंबर को इस बाबत सूचित करते हुए नोटिस जारी किया है. साथ ही अपने स्तर से विद्यार्थियों को सूचना देने का भी निर्देश दिया है. बता दें कि पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में यूजी सेमेस्टर थर्ड का मूल्यांकन कार्य व इग्नू की परीक्षाएं भी चल रही हैं, जिसमें शिक्षक व्यस्त हैं. बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के परीक्षा में भाग लेने की संभावना को देखते हुए कक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-illegal-coal-laden-truck-stuck-in-mud-villagers-handed-over-to-police/">धनबाद

: अवैध कोयला लदा ट्रक कीचड़ में फंसा, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही