Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सभी अस्पतालों को आयुष्मान कार्ड पर करना होगा गरीबों का इलाज: सिविल सर्जन

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) आयुष्मान डिजिटल कार्ड के तहत सभी डॉक्टर, स्टॉफ और नर्स को पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करना होगा. राज्य सरकार के निर्देश पर प्रत्येक माह आयुष्मान कार्ड पर इलाज कर रहे सभी अस्पतालों के साथ बैठक होगी. 16 जून गुरुवार को धनबाद के सिविल सर्जन डॉ श्याम किशोर कांत की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें सिविल सर्जन ने सभी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि आयुष्मान कार्ड के तहत गरीब मरीजों का इलाज हर हाल में करना होगा. इलाज आयुष्मान पैकेज पर ही करना होगा. मरीजों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लेना है. डॉ. विकास राणा ने बताया कि आयुष्मान डिजिटल कार्ड के तहत सभी डॉक्टर, स्टॉफ और  नर्स को हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्रेशन (एचपीआर) और हेल्थ फैमिली रजिस्ट्रेशन (एचएफआर) पोर्टल में कराना होगा. आयुष्मान कार्ड से इलाज कर रहे अस्पतालों ने सिविल सर्जन को बकाया राशि की समस्या से भी अवगत कराया. वहां मौजूद आयुष्मान कार्ड की इंश्योरेंस कंपनी ने भरोसा दिया कि सभी बकाया राशि का भुगतान कर दिया जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-free-ultrasound-test-under-jssk-in-snmmch-closed-for-6-months/">धनबाद

: SNMMCH में जेएसएसके के तहत मुफ्त अल्ट्रासाउंड जांच 6 माह से बंद [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही