Search

 
 
 

धनबाद : कतरास में ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट 30 अगस्त से

 

बाईचांग भूटिया समेत दर्जनों राष्ट्रीय खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना

Dhanbad : पूना महतो सेवा संस्थान के तत्वावधान में 30 अगस्त से 10 सितंबर तक कतरास में ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा,जिसमें पूरे देश से 12 टीमें भाग लेंगी. यह जानकारी 25 अगस्त को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने दी. उन्होंने बताया कि इन टीमों में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है. खेल में शामिल होने के लिए अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी बाईचांग भूटिया और राष्ट्रीय टीम के कप्तान सुनील क्षेत्री को भी आमंत्रित किया गया है. विधायक ने कहा कि आने वाले दिनों में पूना महतो सेवा संस्थान की ओर से वॉलीबॉल, हॉकी खो-खो जैसी अन्य खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित करेंगे, ताकि झारखंड में रहने वाले आर्थिक रूप से गरीब व कमजोर बच्चों व खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिले और वे अपने खेल व प्रतिभा के माध्यम से आगे बढ़ें व झारखंड का राज नाम विश्व में रोशन कर सकें. प्रेस वार्ता में फुटबॉल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही