Search

 
 
 

धनबाद :   अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ का अधिवेशन 25 फरवरी को नागपुर में

 
Dhanbad :  भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ का 18वां त्रैवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन 25 फरवरी को भारतीय उत्कर्ष मंडल खापरी वर्धा रोड नागपुर महाराष्ट्र में होगा. अधिवेशन को सफल बनाने के लिए संघ के कार्यकर्ता जोर शोर से लगे हुए हैं. संपूर्ण कोयला उद्योग से संबंधित बिंदुओं पर अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है. यह जानकारी भा.म.संघ से संबद्ध धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री सह केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य रामधारी ने दी. रामधारी ने बताया कि यह अधिवेशन पहले दो दिवसीय था और हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में होना था, लेकिन कोरोना काल के कारण अब एक दिवसीय होगा. संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह एवं महामंत्री  सुधीर घुरडे के अलावान सभी जे.बी.सी.सी.आई.के सदस्य सहित संघ के वरीय पदाधिकारी की उपस्थिति रहेगी. उद्घाटनकर्ता हिरणमय पंडवा राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ नई दिल्ली, प्रमुख अतिथि रविंद्र जोशी संयोजक अखिल भारतीय कुटुंब प्रबोधन राष्ट्रीय सेवक संघ, प्रमुख उपस्थिति  लक्ष्मा रेड्डी कोल उद्योग प्रभारी भारतीय मजदूर संघ, विशिष्ट अतिथि  सुरेंद्र कुमार पांडे राष्ट्रीय मंत्री भारतीय मजदूर संघ,  शिल्पाताई देशपांडे अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ विदर्भ प्रदेश होंगे. उन्होंने कहा कि कोल इंडिया के अंतर्गत आने वाली सभी कंपनियों के अध्यक्ष, महामंत्री के अलावा सभी बोर्ड के सदस्य सहित सैकड़ों लोग उपस्थिति होंगे. उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने से हजारों कार्यकर्ता को लिंक भेजकर अधिवेशन वर्चुअल माध्यम से होगा. अधिवेशन को घर में बैठकर देख पाएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही