Search

 
 
 

धनबाद:  ‘काला हीरा’ महोत्सव में ऑल इंडिया थिएटर काउंसिल ने मनाया स्थापना दिवस

 

12 राज्यों से 10 नाटक व 12 नृत्य समूह के कलाकारों ने बिखेरा जलवा

Dhanbad : कोयलांचल भारत कोकिंग कोल नृत्य संगीत व नाट्य संघ द्वारा आयोजित ‘काला हीरा’ के सातवें ऑल इंडिया मल्टी लिंगुअल डांस ड्रामा एंड म्यूजिक कंपीटीशन के दूसरे दिन 22 जुलाई को नाटक का मंचन किया गया. 12 राज्य से 10 नाटक और 12 नृत्य समूह ने अपना जलवा बिखेर कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस बीच ऑल इंडिया थिएटर काउंसिल का स्थापना दिवस भी धूमधाम से मनाया गया. धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने अतिथि के रूप में उपस्थित होकर स्थानीय कलाकारों को टिप्स देकर मनोबल बढ़ाया.

45 कलाकारों को काला हीरा नेशनल अवार्ड

कलाकारों ने रविंद्र संगीत, नजरुल नृत्य, भरतनाट्यम, ओडिसी, देशभक्ति फॉक डांस क्रिएटिव डांस, क्लासिकल, सेमी क्लासिकल, डुएट क्रिएटिव सॉन्ग, विद गेस्ट परफॉर्मेंस एवं एक से बढ़कर एक दर्शनीय व शानदार नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुति दी. निर्णायक मंडली ने बारीकी से सभी के उत्कृष्ट प्रदर्शन का आकलन कर 45 कलाकारों को काला हीरा नेशनल अवार्ड 2023 से पुरस्कृत किया. विधान चंद्र दास, कौशिक घोष, अनीता दत्ता, पीयाली दत्ता चटर्जी और भाग्यश्री बंदोपाध्याय को काला हीरा राष्ट्रीय कला गुरु सम्मान 2023 से नवाजा गया इस अवसर पर काला हीरा के निर्देशक राजेंद्र प्रसाद, ऑल इंडिया थिएटर काउंसिल के संरक्षक अवधेश सिंह, सिवान बिहार के विजय श्रीवास्तव, वाराणसी के अष्टभुजा मिश्रा एआईटीसी के यूपी स्टेट कन्वीनर सुनील दत्त विश्वकर्मा, पश्चिम बंगाल के विधान चंद्र दास मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही