Search

 
 
 

धनबाद: एग्यारकुंड में मतदान केंद्र स्थानांतरण को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक

 

मध्य विद्यालय शिवलीबाड़ी को हटाने के नोटिस पर हुई चर्चा

Maithan:  एग्यारकुण्ड प्रखंड सभागार में 26 अगस्त शनिवार को बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई. बैठक में वैसे मतदान केंद्र, जहां छह सौ से कम मतदाता हैं.  वैसे मतदान केंद्रों का युक्तिकरण एवं स्थानांतरण के संबंध में विस्तार से चर्चा की गयी. बीडीओ श्री कर्मकार ने कहा कि आसनसोल रेल मंडल द्वारा मध्य विद्यालय शिवलीबाड़ी को हटाने के लिए नोटिस दिया गया है. इस मध्य विद्यालय में कुल चार मतदान केंद्र स्थित हैं. लोकसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में उक्त मतदान केंद्रों को स्थानांतरित किया जाना अति आवश्यक है. बीएलओ द्वारा उक्त मतदान केंद्र का स्थानांतरण करने का प्रस्ताव दिया गया है. इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा मंतव्य लिया गया है. बैठक में निर्वाचन कोषांग प्रभारी प्रमोद कुमार झा, सुनीता सिंह, रंजीत मोदी, शैलेन्द्र पासवान, अर्जुन भुईयां, मो. सोहराब अली, बादल बाउरी, राजेश कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही