Dhanbad : झरिया के बड़े कारोबारी रंजीत साव की हत्या से धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=300627&action=edit">(Dhanbad)
जिले के व्यवसायियों में प्रशासन के प्रति तीव्र आक्रोश है. धनबाद शहर के विभिन्न व्यावसायिक संगठनों ने 30 अप्रैल को अलग-अलग जारी बयान में घटना की निंदा की है. कहा कि अपराधी व्यवसायियों को लगातार निशाना बनाते रहे हैं, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे तमाशा देख रही है. इससे कारोबारी दहशम जिंदगी गुजार रहे हैं. जिले की गिरती विधि व्यवस्था और अपराधियों के बुलंद हौसले से व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है. उल्लेखनीय है कि अपराधियों ने 29 अप्रैल की शाम झरिया के टायर कारोबारी रंजीत साव की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
जुमे की आखिरी नमाज के बाद बाजार में उमड़े खरीदार [wpse_comments_template]

अपराधियों में पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं
पुराना बाजार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सोहराब खान ने कहा कि अपराधियों में पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं है. रंगदारी, फिरौती और धमकी से व्यवसायी समेत आमजन खौफजदा है. बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया ने कहा कि धनबाद में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. वे दिनदहाड़े हत्याकांड को अंजाम दे रहे हैं. झरिया के रंजीत साव की हत्या इसका प्रमाण है. पुलिस ऐसी घटनाओं को रोकने में विफल है. उन्होंने एसएसपी से रंजीत साव हत्याकांड का खुलासा जल्द करते हुए अपराधियों को कड़ी सजा देने की मांग की. हीरापुर हटिया चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनोरंजन सिंह ने कहा कि धनबाद में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नही रह गई है. अपराधी बेलगाम होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस उनके समक्ष बौनी साबित हुई है.व्यवसायियों से एकजुटता का आह्वान
बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव प्रमोद गोयल ने कहा कि अपराधियों के बढ़ते मनोबल से जिले में व्यापार और व्यापारी दोनों का अस्तित्व खतरे में है.प्रशासन सिर्फ आश्वासन देकर कर्तव्य पूरा समझ रहा है. उन्होंने व्यवसायियों से एकजुट होकर ऐसी घटनाओं का विरोध करने की आवश्यकता जताई.हाल के महीनों में इन्हें किया टारगेट
- कृषि बाजार समिति बरवड्डा में व्यवसायी जीतेंद्र अग्रवाल के गोदाम चोरी.
- राजकमल मेंशन में ज्वेलरी शॉप में डकैती
जुमे की आखिरी नमाज के बाद बाजार में उमड़े खरीदार [wpse_comments_template]
Leave a Comment