Search

धनबाद : सभी स्कूल व कॉलेज कर रहे सरकार की गाइडलाइन का इंतजार

Dhanbad: आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा छूट मिलने की घोषणा होने के बाद भी सरकारी गाइडलाइन के इंतज़ार में बुधवार 2 फरवरी से जिले में निजी व पब्लिक स्कूल्स नहीं खुले. जिला शिक्षा अधीक्षक इंद्र भूषण सिंह ने बताया कि अभी तक कोई आदेश उनके पास नहीं आया है.  आदेश आने के बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा. घोषणा से स्कूल संचालकों में खुशी है, लेकिन वे बिना गाइडलाइन के स्कूल खोलने के पक्ष में नहीं हैं. हालांकि कुछ स्कूल प्रबंधन ने 3 फ़रवरी से तो कुछ ने सरस्वती पूजा के बाद स्कूल खोलने का मन बनाया है. यदि इस बीच सरकार की गाइडलाइन नहीं आयी तो स्कूल खोलने की तिथि में फिर से परिवर्तन होसकता है.

  सभी स्कूल, कॉलेजों में ऑफलाइन क्लास की तैयारी

दिल्ली पब्लिक स्कूल, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर और डिनोबिली सीएमआरआइ में कक्षा 1 से ऊपर की ऑफ़लाइन कक्षाएं तीन फरवरी से शुरू की जा सकती हैं. स्कूल प्रबंधन तैयारी भी कर रहा है. डिनोबिली स्कूल के प्राचार्य जीटी कैनेडी, दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्राचार्या डॉ सरिता सिन्हा और राजकमल के प्राचार्य सुमंत मिश्रा ने बताया कि उनके यहां कक्षाएं तीन फरवरी से शुरू करने की योजना है. लेकिन गाइडलाइन आने के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा. डीपीएस वार्षिक परीक्षा भी ऑफ़लाइन लेने की तैयारी कर रहा है. दूसरी ओर शहर के अधिकतर पब्लिक स्कूल अगले सप्ताह 7 फ़रवरी से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने पर विचार कर रहे हैं.

[caption id="attachment_234097" align="aligncenter" width="225"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/principal-1-225x300.jpeg"

alt="" width="225" height="300" /> बीएसएस की प्राचार्य[/caption]

    प्राइवेट स्कूल सात फरवरी से क्लास शुरू करने के मूड में

कोयलांचल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य संजय कुमार ने बताया कि वह सरस्वती पूजा के बाद कक्षाएं शुरू करेंगे. प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने बैठक कर आगामी पांच फरवरी को सरस्वती पूजा मनाने के बाद सात फरवरी से कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया है. जिले के विवि और कॉलेज भी सरकार के गाइडलाइन का इंतज़ार कर रहे हैं. कॉलेजों में भी सरस्वती पूजा के बाद ही ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने की संभावना है. वही बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय की प्राचार्या ने कहा कि पूरी तैयारी कर ली है, लेकिन सरकार से कोई आदेश प्राप्त नही हुआ है. क्लास रूम को सेनिटाइज करा रहे हैं तथा मास्क औऱ सेनिटाइजर भी उपलब्ध करा चुके हैं. उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से बच्चों की चहक स्कूल कैम्पस में नही गूंजी है, हमलोग भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-municipal-corporation-has-been-searching-for-land-for-years-many-projects-stuck/">धनबाद

: नगर निगम को वर्षों से जमीन की तलाश, अटकी अनेक योजनाएं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//