Search

 
 
 

धनबाद : ट्रांसपोर्टर हत्याकांड में सभी छह अपराधियों ने संलिप्तता स्वीकारी

 
Dhanbad : चासनाला के रहने वाले सेलकर्मी सह ट्रांसपोर्टर प्रवीण राय हत्याकांड में धराए सभी छह लोगों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. सभी ने स्वीकारोक्ति बयान में कहा कि धीमन सेनगुप्ता व धीरज सिंह के कहने पर ही हमलोगों की मदद से यूपी के दो शूटरों ने हत्याकांड को अंजाम दिया है. सभी ने पुलिस को बताया कि प्रवीण राय की हत्या की कहानी मई माह में ही धीरज सिंह ने दोनों शूटरों के साथ राजगंज के एक होटल में बनाई थी. बैठक में धीमन सेनगुप्ता, धीरज सिंह, निक्की, गोलू सिंह व दोनों शूटर मौजूद थे. हत्या को अंजाम देने से दो दिन पूर्व 12 जून को गोलू सिंह दोनों शूटरों को लेकर धीमन सेनगुप्ता के पास पहुंचा.  दोनों शूटरों को गौतम सिंह के घर पर रखा गया. शूटरों को गोलू व धीमन सिंह ने ही पिस्टल व कट्टा दिया था. प्रवीण राय की हत्या करने के बाद धीमन ने ही दोनों शूटर यूपी आजमगढ़ के रहने वाले अमन यादव व सोनू उर्फ पहलवान को पुरूलिया छोड़ा. वहां से धीरज सिंह ने दोनों को यूपी भेज दिया. इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए धीरज सिंह, निक्की, गोलू सिंह, करण हाड़ी व विकेश यादव ने मिलकर धीमन सेनगुप्ता, शाहबाज, साकिब, अमर रवानी, गौतम सिंह का सहयोग किया. 22 जून को पुन: भौंरा-8 नंबर में अपराध की योजना बनाते समय पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें गौतम सिंह, अमर रवानी और शाहबाज हथियार के साथ पकड़ा गया. वहीं अंधेरे का फायदा उठाते हुए धीरज, निक्की, गोलू, करण व दोनों शूटर फरार हो गए. प्रवीण राय हत्याकांड में होटल संचालक राजकुमार सिंह को भी गोली लगी थी. उनकी मौत दो दिन पूर्व हो गई. गिरफ्तार सभी अपराधियों को पुलिस ने जेल भेज दिया.

रंगदारी गैंग चलाना चाहते थे अपराधी

पकड़े गए सभी लोगों ने अपनी स्वीकारोक्ति बयान में कहा कि वे लोग रंगदारी का पैसा उगाहने के लिए ही गैंग बना कर काम कर रहे थे. इसी के चलते हर्ल प्रबंधक के घर पर गोली चलाई. परंतु रंगदारी नहीं मिलने के चलते फिर से हमला करने की योजना बनायी.

पूर्व से ही अपराध में शामिल रहे हैं सभी

सभी पकड़े गए अपराधी पूर्व से अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते आए हैं. इनमें से कई तो जेल की सजा भी काट चुके है. इस गैंग का निर्माण भी जेल में हुई दोस्ती व गांजा पीने के दौरान ही हुई थी. यह भी पढ़ें:  धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-the-matter-reached-union-minister-of-state-annapurna-devi-in-the-rail-hospital-incident/">धनबाद:

रेल अस्पताल कांड में केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी तक पहुंचा मामला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही