Search

 
 
 

धनबाद : कृषि टैक्स के विरोध में बाजार समिति की सभी दुकानें रही बंद

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  राज्य सरकार की ओर से 2 प्रतिशत कृषि टैक्स लागू करने के विरोध में 8 फरवरी बुधवार को बाज़ार समिति की सभी दुकानें बंद रही. व्यवसायियों ने व्यवसाय बंद कर सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया है. फेडरेशन चैंबर ऑफ झारखंड ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के आह्वान पर गल्ला, फल आलू-प्याज के व्यवसायी एकजुट होकर कृषि बिल का विरोध कर रहे थे. सुबह से शाम तक बाजार समिति परिसर में सन्नाटा पसरा रहा. सभी व्यवसायी झारखंड चेंबर की बैठक में हिस्सा लेने रांची रवाना हो गए हैं. निर्णय लिया गया है कि 15 फरवरी से खाद्यान्न से जुड़ी सभी दुकानें अनिश्चित काल तक बंद रहेंगी. इधर बाजार समिति बंद रहने के कारण कई राशन दुकानदारों को वापस लौटना पड़ा. विभिन्न राज्यों से माल लेकर मंडी पहुंचे ट्रक चालकों को भी परेशानी हुई. लगभग दर्जन भर चालक बाजार समिति गेट के बाहर अपना ट्रक खड़ा कर दुकान खुलने का इंतजार करते रहे. गुरुवार को साप्ताहिक बंदी है. इस लिहाज से अब 9 फरवरी को भी सभी दुकानें बंद रहेंगी. समिति के अध्यक्ष बिनोद गुप्ता ने बताया कि झारखंड चेंबर के साथ बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर सरकार मांगें पूरी नहीं करती है तो 15 फरवरी से पूरे झारखंड में खाद्यान्न से जुड़ी सभी दुकानें अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगी. उन्होंने बताया कि कृषि बिल लागू होने से राज्य में खाद्यान्न 2 फीसदी महंगा हो जाएगा. बिल लागू होने से कारोबार पर अफसरशाही हावी हो जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही