Search

 
 
 

धनबाद : डीवीसी मैथन में अखिल घाटी कबड्डी प्रतियोगिता शुरू

 
Maithon : डीवीसी मैथन परियोजना के कर्मचारी संघ मैदान में तीन दिवसीय दूसरी अखिल घाटी कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन मुख्य अतिथि एमपीएल के एचआर हेड सुप्रतीक मुखर्जी ने केंद्रीय स्पोर्ट्स काउंसिल का ध्वज फहराकर व दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कार्यस्थल पर इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों में अनुशासन की भावना पनपती है. खुद को तंदुरुस्त रखने के लिए भी यह जरूरी है. सभी प्रतिभागी हार-जीत को ध्यान में नहीं रख खेल का आनंद लें. सेंट्रल स्पोर्ट्स काउंसिल के उपाध्यक्ष वरिष्ठ महाप्रबंधक संजीव श्रीवास्तव ने सभी खिलाड़ियों और पदाधिकारियों का स्वागत किया. कहा कि वार्षिक कैलेंडर के अनुसार विभिन्न परियोजनाओं में खेल प्रतियोगिता का आयोजन होते  रहता है. प्रतियोगिता में मैथन, पंचेत, बीटीपीएस, सीटीपीएस, डीएसटीपीएस व डीटीपीएस की टीमें भाग ले रही हैं. मुख्य अतिथि व संस्थान के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया. इस अवसर पर महाप्रबंधक शैलेश गुप्ता, सुरेंद्र प्रसाद, डॉ यू कुमार, उप महाप्रबंधक (प्रशासन) अनूप पुरकायस्थ, डॉ संघमित्रा नंदी, वरिष्ठ प्रबंधक बीसी कुजूर, दीपनारायण पटेल, लोमश कुमार, संजय चौधरी, प्रबंधक पार्थसारथी मुखर्जी, उज्जवल बनर्जी, तापस राय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-development-of-the-area-and-provision-of-livelihood-is-my-priority-bablu-mahato/">धनबाद

: क्षेत्र का विकास व रोजी-रोटी की व्यवस्था मेरी प्राथमिकता- बबलू महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही