Search

 
 
 

धनबाद: जन सुनवाई में डीवीसी व जेबीवीएनएल के प्रतिनिधियों के बीच आरोप प्रत्यारोप

 

आपस में बातचीत कर समस्याओं का हल निकालने की सलाह

Dhanbad : झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा दामोदर घाटी निगम का विद्युत वितरण दर निर्धारण के लिए 21 जुलाई शुक्रवार को सरायढेला स्थित सोनोटेल होटल के सभागार में जन सुनवाई हुई. जन सुनवाई की अध्यक्षता आयोग के चेयरमैन जस्टिस अमिताव कुमार गुप्ता ने की. जनसुनवाई मे वित्तीय वर्ष 2011-12 की अवधि के लिए उपभोक्ता श्रेणी दर निर्धारण और वित्तीय वर्ष 2013-14 से वित्तीय वर्ष 2014-15 की अवधि के लिए राजस्व अंतर और अधिशेष का समायोजन करने के लिए सभी स्टेक होल्डर्स को बुलाया गया था. साथ ही धनबाद में बिजली व्यवस्था की बुरी हालत पर डीवीसी और जेबीवीएनएल के प्रतिनिधि एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते नजर आए. जनसुनवाई की जानकारी देते हुए सदस्य तकनीकी अतुल कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई और सभी स्टेक होल्डर्स की बात   सुनी गई. आयोग द्वारा सभी दस्तावेजों के अध्ययन के बाद निर्णय लिया जाएगा. जनसुनवाई में बिजली व्यवस्था में सुधार के सवाल पर डीवीसी और जेबीवीएनएल के प्रतिनिधियों को कहा गया है कि आपस में बातचीत कर समस्याओं का हल निकालें, क्योंकि अंत में दोनों को बिजली उपभोक्ताओं तक पहुंचना है. जनसुनवाई में दामोदर घाटी निगम के प्रतिनिधि, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रतिनिधि, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि समेत सभी स्टेक होल्डर्स के प्रतिनिधि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही