Search

 
 
 

धनबाद:  आंगनबाड़ी केन्द्र के सेविका चयन में मनमानी व सांठगांठ काआरोप

 
 Nirsa : निरसा (Nirsa) एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के नौ नंबर वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में सेविका का चयन मनमाने व सांठगांठ से करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शिकायत पत्र धनबाद डीसी को दिया है. कहा है कि तीन सितम्बर को आंगनबाड़ी केंद्र में सीडीपीओ एवं पर्यवेक्षिका द्वारा सेविका का चयन किया गया. जिसका चयन हुआ, वह अंजलि कर्मकार पहले से ही सहिया पद पर कार्यरत है. जबकि लगभग दस वर्ष से वहकेंद्र में कार्य कर रही है. आरोप है कि सहायिका सहित पोषक क्षेत्र में रहने वाले कई योग्य महिलओं के आवेदन को रद्द कर दिया गया. ग्रामीणों ने विरोध भी किया. लेकिन दोनों पदाधिकारियों ने किसी की बात पर ध्यान नहीं दिया. ग्रामीणों ने निष्पक्ष रूप से पुनः सेविका का चयन कराने की मांग की है. कहा कि यदि जल्द पुन: चयन नहीं कराया गया तो ग्रामवासी प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना व प्रदर्शन करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही