Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : निजी स्कूलों में बीपीएल नामांकन घोटाला का आरोप

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिले के निजी स्कूलों में बीपीएल नामांकन को लेकर कई गड़बड़ी सामने आई है. मेरिट लिस्ट बनाने में सरकार के निर्देश के अनुसार सक्षम अधिकारी नियुक्त नहीं किये गए और न ही सक्षम कमेटी बनाई गई. अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल से ज्यादा दूरी बताकर उनके आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए, जबकि स्कूल के समक्ष किराए का घर लेने वाले नए लोगों का आवेदन फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र के आधार पर पास कर दिया गया. अभिभावकों का कहना है कि यदि बीपीएल नामांकन प्रक्रिया की जांच कराई जाए तो यह बीपीएल नामांकन घोटाला के रूप में सामने आएगा.

    नहीं पूरी की गयी लॉटरी की प्रक्रिया

अभिभावकों का आरोप है कि न्यूनतम दूरी के मानक में तय सीट से अधिक आवेदन मिलने के बाद भी लॉटरी प्रक्रिया नहीं अपनाई गयी. मनमाने तरीके से किसी का भी चयन कर लिया गया. ऐसे में जिला शिक्षा विभाग पर बीपीएल सीट बेचने का आरोप लग रहा है.

  सरकार के पत्र की हुई अवहेलना

झारखंड अभिभावक महासंघ के प्रदेश महासचिव मनोज मिश्रा ने आरोप लगाया कि सरकार के पत्र के अनुसार एडीपीओ की अध्यक्षता में 3 से 4 लिपिकों की कमेटी बनाई जानी थी. लेकिन जिला शिक्षा विभाग द्वारा 8 से 10 लिपिकों को कमेटी में स्थान दे दिया गया. उन्होंने मनमाने तरीके से मेरिट लिस्ट बनाने की प्रक्रिया पूरी की. इस विषय पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार से पूछने पर बताया शिक्षा मंत्री के दाह संस्कार में होने की बात कह फोन काट दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही