Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : निरसा अंचल कार्यालय पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा सीओ से उलझे भाजपाई

Nirsa : निरसा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगा भजपाइयों ने 15 फरवरी को जमकर हंगामा किया. सीओ नितिन शिवम गुप्ता से भी उलझ पड़े. निरसा मंडल भाजपा अध्यक्ष बृहस्पति पासवान व जिला मंत्री दीपा दास ने आरोप लगाया कि अंचल कार्यालय में बिचौलिए के माध्यम से सारा काम होता है. दरअसल, भाजपा नेत्री दीपा दास जमीन से संबंधित एक मामले को लेकर अपने अंचल कार्यालय पहुंची थीं. उनके साथ मुन्ना सिंह, संजय सिंह, संजय महतो, बृहस्पति पासवान आदि भी थे. सीओ नितिन शिवम गुप्ता से बातचीत के दौरान बात बिगड़ गई. स्थिति को देखते हुए सीओ ने निरसा थाने को सूचना दी. पुलिस के आने के बाद स्थिति सामान्य हुई. दीपा दास ने बताया कि अपनी पैतृक जमीन को कब्जा में लेने के लिए वह कई दिनों से अंचल कार्यालय के चक्कर काट रही हैं. जमीन नाना ससुर सतीश पटनायक के नाम से थी. उन्हीं के पुत्र कल्याण पटनायक ने भू-माफिया राधारमण डे व धनंजय राय चौधरी के साथ मिलकर जमीन पर कब्जा कर बेच रहा है. अंचल कार्यालय में लिखित शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. सीओ ने कहा कि कोई कानून से ऊपर नहीं है. कानून हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है. इसी बात भाजपाइ उग्र हो गए और बात तू-तू] मैं-मैं तक पहुंच गई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-land-becoming-barren-due-to-chemical-coming-out-of-washery-villagers-protest/">धनबाद

: वाशरी से निकलने वाले केमिकल से बंजर हो रही जमीन, ग्रामीणों का विरोध  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही