Search

 
 
 

धनबाद : बीआईटी में बन रहे तीन हॉस्टल में गड़बड़ी का आरोप

 
ग्रामीणों ने सीएम, डीसी सहित वरीय अधिकारियों से की शिकायत, 6 जुलाई को देंगे धरना Sindri : बीआईटी सिंदरी में निर्माणाधीन तीन हॉस्टल में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर गोशाला के अनिल सिंह सहित ग्रामीण गुरुवार 6 जुलाई को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर एकदिवसीय धरना देंगे. उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री, राज्य के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव, बीआईटी सिंदरी के निदेशक सहित धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह से मामले की लिखित शिकायत की है. उन्होंने बताया कि मेसर्स निरंजन राय कंपनी बीआईटी सिंदरी में लगभग 85 करोड़ की लागत से तीन नए हॉस्टल का निर्माण कर रही है. इसमें ठेकेदार द्वारा घोर अनियमितता बरती जा रही है. चिमनी ईंट की जगह बांग्ला भट्टा ईंट का इस्तेमाल किया जा रहा है. वहीं बराकर नदी के उच्च गुणवत्ता वाले बालू की जगह दामोदर नदी के निम्न गुणवत्ता वाले बालू का इस्तेमाल हो रहा है. इससे छात्रावास की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो रहा है. उन्होंने बताया कि सरकार विकास करना चाहती है,  परंतु ठेकेदार विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से लूट खसोट को अंजाम दे रहा है. पूरे मामले की लिखित शिकायत उन्होंने जिला व राज्य के वरीय अधिकारियों को विगत 13 जून को की थी. परंतु कोई कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने को विवश हैं. जानकारी के अनुसार राज्य सरकार सहित बीआईटी सिंदरी की निरीक्षण टीम ने छात्रावास निर्माण कार्य का निरीक्षण मंगलवार व बुधवार को किया है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-outrage-over-sending-notice-to-40-people-in-sindri-as-encroachers/">धनबाद

:सिंदरी में 40 लोगों को अतिक्रमणकारी बताते हुए नोटिस भेजने पर आक्रोश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही