Dhanbad : बरवाअड्डा के काशीटांड़ में 14 जून बुधवार को झामुमो नेता अमितेश सहाय, पूर्व जिप अध्यक्ष रोबिन गोराईं व पूर्व मुखिया अनीता गोराईं अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ काशीटांड़ मौजा की जमीन घेराबंदी करने पहुंचे. उक्त आरोप लगाते हुए कोर्ट से मालिकाना हक मिले रैयत पियारी मिंया व उनके परिजनों ने बताया कि सूचना मिलने पर वे लोग भी घेराबंदी स्थल पर पहुंचे. वहां पहुंचते ही तीन राउंड फायरिंग कर हमलोगों को खदेड़ने का प्रयास किया गया. पीड़ित रैयत सैमून बीबी ने बताया कि उनकी रैयती जमीन मौजा संख्या 124, खाता नंबर 10, प्लॉट नंबर 98, 99, 100, 101 व 102, रकवा 1.28 डिसमिल को प्रतिमा उरांव की अदालत से मालिकाना हक प्राप्त है. इसके बावजूद कुछ लोग जबरन जमीन पर कब्जा जमाना चाह रहे हैं.
: जनता का काम नहीं करने वाले अधिकारी नपेंगे : सीएम हेमंत [wpse_comments_template]
ग्रामीणों ने कहा-पुलिस की भूमिका संदिग्ध
ग्रामीणों ने बताया कि जमीन तक हम लोगों को पुलिस जाने से रोक रही है. ऐसा दंबगों के कहने पर किया जा रहा है. ग्रामीणों के अनुसार उनके समर्थक काफी संख्या में थे. उनके लिए खाने-पीने का पूरा इंतजाम किया गया था. इन्होंने सरकारी नाले को भी भरकर समतल कर दिया है. हांलाकि दो माह पूर्व बरवाअड्डा पुलिस ने यह कह कर काम रुकवा दिया था कि जब तक कोर्ट से कोई फैसला नहीं आ जाता, काम बंद रहेगा. इधर, बरवाअड्डा थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस को इस संबंध में कोई सूचना नहीं है. गोली चलने की बात से इनकार करते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. वहीं डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने भी फायरिंग से इनकार किया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-officers-who-do-not-do-public-work-will-be-punished-cm-hemant/">धनबाद: जनता का काम नहीं करने वाले अधिकारी नपेंगे : सीएम हेमंत [wpse_comments_template]
Leave a Comment