Search

धनबाद : डीएवी कुसुंडा में बीपीएल कोटा में नियम विरुद्ध नामांकन का आरोप,  डीसी से गुहार

उपायुक्त का जनता दरबार, ढांगी तेली टोला के ग्रामीणों ने जलमीनारों की मरम्मत कराने की मांग की Dhanbad :  उपायुक्त के जनता दरबार में कुसुंडा की गोधर बस्ती से आए शशिकांत वर्मा ने डीएवी कुसुंडा में एससी कोटा में चयनित बीपीएल नामांकन गलत तरीके से किए जाने के संबंध में एक आवेदन सौंपा. बताया कि डीएवी कुसुंडा में एससी कोटा में बीपीएल नामांकन एक किलोमीटर के दायरे से बाहर वाले बच्चों का किया गया है.  बाल शिक्षा अधिकार एवं विभाग के सीआरपी की मिलीभगत से कार्य को अंजाम दिया गया है.  इस कारण विद्यालय के नजदीकी बच्चों का नामांकन नहीं हो पाएगा. उन्होंने उपायुक्त से इसकी जांच करने एवं चयनित सूची जारी करने की मांग की. वहीं झरिया थाना क्षेत्र के परसाटांड़ बस्ती से आई शहीदा प्रवीण ने पुत्र के इलाज के लिए सहायता करने के संबंध में उपायुक्त को आवेदन सौंपा. बताया कि उनके पुत्र मो शहजादा अंसारी को एक अज्ञात मोटरसाइकिल ने धक्का मार दिया, जिससे उनका दाहिना हाथ टूट गया.  सिर पर गंभीर चोट आई है. इलाज में तकरीबन 25 हजार का खर्च अस्पताल द्वारा बताया गया है. वह अत्यंत गरीब परिवार से है और उनके पास आयुष्मान कार्ड भी नहीं है. किसी प्रकार का हेल्थ कार्ड भी नहीं है. उन्होंने उपायुक्त से पुत्र के इलाज के लिए सहायता राशि प्रदान करने की मांग की. वहीं ढांगी तेली टोला से आए ग्रामीणों ने लंबे समय तक जलमीनार खराब होने के संबंध में उपायुक्त को आवेदन सौंपा.  बताया कि तेली टोला में दो जलमीनार काफी समय से खराब है. इसकी शिकायत गांव के मुखिया,  जिला परिषद,  बीडीओ समेत कई पदाधिकारियों की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. गर्मी में कुंए सूख जाते हैं और लोग जलमीनार पर निर्भर रहते हैं. उन्होंने उपायुक्त से जलमीनार की मरम्मत जल्द करने की मांग की. बता दें कि उपायुक्त संदीप सिंह ने मंगलवार 25 जुलाई को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की शिकायतें व समस्याएं सुनीं. उन्होंने संज्ञान में आए मामलों को तत्काल निष्पादन के लिए भेज दिया. जनता दरबार में मुख्यतः शिक्षा, जमीन विवाद संबंधी,  ऑनलाइन रसीद, आवास, पेंशन, रोजगार, स्वास्थ्य, राशन कार्ड, मुआवजा, पारिवारिक विवाद, सरकारी योजनाओं में अनियमितता से संबंधित आवेदन आए. यह भी पढ़ें:  धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-childrens-parliament-formed-in-saraswati-vidya-mandir-bhuli/">धनबाद:

सरस्वती विद्या मंदिर भूली में हुआ बाल संसद का गठन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp