Search

 
 
 

धनबाद: संडे व हॉली डे सहित विकास कार्य में अवैध वसूली का आरोप

 

झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Nirsa :  झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन के केंद्रीय सचिव एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष उमेश गोस्वामी ने 27 जून मंगलवार को राजा कोलियरी स्थित अपने आवास पर संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया. श्री गोस्वामी ने ईसीएल मुग्मा क्षेत्र की विभिन्न कोलियरियों  सीबीएच ग्रुप के चापापुर एवं बैजना प्रबंधन पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि प्रबंधन की मिलीभगत से संडे के नाम पर प्रत्येक सप्ताह जमकर अवैध वसूली की जा रही है. लगातार 365 दिन काम करने वाले श्रमिकों को संडे हॉली डे नहीं दिया जाता है, जबकि हाजिरी बनाकर घूमने वाले श्रमिकों से मोटी रकम लेकर उन्हें संडे और हॉली डे की सुविधा दी जा रही है. कोलियरी परिसर से कोयला चोरी की खुली छूट दे दी गई है. सीएसआर योजना के तहत आसपास के गांवों में विकास कार्य की सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है. इन्हीं सब मुद्दों को लेकर 21 जुलाई को ईसीएल मुग्मा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के समीप धरना व प्रदर्शन किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही